इंतज़ार...


उम्मीद ही न रही तो इंतज़ार क्या करते

रह गई इक ख़लिश दिल को चाक करके


मिलने आती है याद उसकी जिस रोज़

रोता हूं ज़ार ज़ार मैं दिल पे हाथ रखके


कौन सही, गलत कौन के झमेलों में

बैठे हैं दो लफ्ज़ों में ज़िंदगी तमाम करके


दर्द की आह सुना है जाती है दिल तक

बेहिस आंख से खूँ न इक आंसू ही टपके


अज़ाब-ए-बंदिश-ए-दुनिया से उकता गए हैं

उड़ जायूँ जो आओ कभी देरीना ख़ाब बनके


तरसते सहरा-ए-दिल की ज़मीं बंजर न रहे

बरस जाओ गर तुम धीमा सैलाब बनके...


..आशीष कुमार 'अश्क'