विश्व गुरु जब बनकर उभरा
तब आत्मनिरभरता आयी है
स्मार्ट सिटी बन सब पूर्ण हुई
जो देश मे स्वछता लायी है
गाँव झोपडी जब महल बने
तब गाँव मे खुशियां आयी है
इसी विकास को देख जनता
अंखियां आँसू भर लायी है
स्मार्ट गाँव ने रहने की अबतो
जनता ललक होड़ को लायी है
कोरोंना तो बस एक बहाना है
इसलिये जनता सड़क पे आयी है
जब सब जनता गाँव मे होगी
तब एक और क्रांती आयेगी
ज़र्जर शहर तोड़ के सरकार
उन्हे स्मार्ट से स्मार्ट बनायेगी
विश्व मे ऐसे उद्योग न होंगे
ऐसे ऐसे उद्योग लगबायेगी
जब न्यू उद्योग रनिंग मे होंगे
तब वापस जनता बुलबायेगी

