नमन करे उन वीरो को,

नमन करे उन हीरो को 


अंजाम स्ट्राइक देने को, 

जो दिल न दहसत खाते है

आसमान से कूद कूद कर,

खो रात अँधेरे जाते है 


नमन करे उन वीरो को, 

नमन करे उन हीरो को  


दुश्मन कान भनक न लगती,

निपुणता प्राणदण्ड दे जाती है

सुबह सवेरे दुश्मन जागे,

तब तक घटना घट जाती है 


नमन करे उन वीरो को, 

नमन करे उन हीरो को 


घुस दुश्मन के घर में ही,

आतंकी मार गिराते है

करके अंत एक एक का,

सकुशल बापस आते है 


नमन करे उन वीरो को, 

नमन करे उन हीरो को 


देख दुर्दशा अपनों की, 

शर्म से शीश झुकाते है

हुई नहीं है स्ट्राइक कोई, 

मुल्क को यूँ समझते है 


नमन करे उन वीरो को,

नमन करे उन हीरो को  


करता हूँ मैं उसे नमन, 

जिसने ऐसी नीत बनायीं

दुश्मन को दुश्मन के घर,

में ही उसकी औकात दिखाई


नमन करे उन वीरो को,

नमन करे उन हीरो को 


करूँ प्रणाम उस माता को, 

जिसने इनको जनम दिया 

करूँ प्रशंसा उस धरती की, 

जिस पर इनका जन्म हुआ  


नमन करे उन वीरो को, 

नमन करे उन हीरो को