कॉलेज की तू ड्रेस पहन
कॉलेज आज न जावेगी
पल्सर या अपाची से
तू उसको आज नचावेगी
पार्क बार्क में घूम घूम
तू उसको आज घुमावेगी
कॉलेज की तू ड्रेस पहन
कॉलेज आज न जावेगी
कर मीठी मीठी बातों को
तू उसको आज हँसावेगी
बैकशीट पर बैठे बैठे
तू मन हार्षित आज करावेगी
कॉलेज की तू ड्रेस पहन
कॉलेज आज न जावेगी
अंट संट के ऑडर दे
तू बिल को और बढ़ावेगी
पिज़्ज़ा हट में पिज़्ज़ा खा
थम्सअप आज पिलावेगी
कॉलेज की तू ड्रेस पहन
कॉलेज आज न जावेगी
प्यार से प्यारी बाते कर
तू शॉपिंग आज करावेगी
आइस क्रीम को ओठ लगा
तू सेल्फी आज खिचावेगी
कॉलेज की तू ड्रेस पहन
कॉलेज आज न जावेगी

