चाहत भी बुरी चीज होती है यारो


चाहती उसे ही जो न चाहे इसे

चाहत भी बुरी चीज होती है यारो 

न कर सके दिल से दूर कोई 

अदृस्य भावनाओ में बहती यारो 


हम कर ले लाख कोसिसें मगर 

उसको दिल से जुदा न करती है यारो 

न जोर चलता है इसपे किसी का 

दरिया कि धार सी बहती यारो 


समझाता है दिल बारम्बार इसको 

फिर भी न समझ सी रहती है यारो 

करी कोसिसे हो जाती है बेकार

समुद्र को लहरों सी बहती यारो


जो चाहे इसे उसको न चाहेगी ये 

पड़ता न फर्क किसी बात से यारो 

चाह कर भी न छोड़ सकता कोई 

काल्पनिक विचारो में बहती यारो 


जैसे रहता डूबा मोती गहरे पानी में 

वैसे दिल कि दरिया डूब जाती है यारो  

खोजने से भी न खोज सकता है कोई

किसी की चाह मे ऐसे बहती है यारो