भारत की गरीब जनता के
बारे में आज बताते है 
धन की कमी है कितनी 
आज एक कथा सुनाते है

एक गद्दा एक तकिया रखते  
चिल्ला -चिल्ला बतलाते है 
ऐरो प्लेन से सफर करे 
ढोंगी ढ़ोग को यूँ फैलते है 

एक थाली और गिलास 
पास हम अपने रखते है  
फाइव स्टार में भोजन करते 
कहने से भी न डरते है

टी.बी इंटरव्यू में जाते है
तब एंकर को बतलाते है 
मेरे पास नहीं धन दौलत 
अउ एम्स इलाज करते है 

यह सुन- सुन कर 
सर गरीव दुःख जाते है 
गरीबी यदि यह है तो 
तुम किस श्रेणी में आते हो