स्वतंत्रता लहू मांगती है

(मंगल पांडेय की याद में)


चाहिए आज़ादी तो हथियार उठा लो,

अपनी हाथों में अब तुम तलवार उठा लो,

आज़ादी की शहजादी शहादत की आरज़ू मांगती है,

स्वतंत्रता लहू मांगती है।


खूं से क्रांति की इबारत लिखी जाती है,

एक इक करते से किस्सा ए बगावत लिखी जाती है,

वतन पे मर मिटने का जुनूं मांगती है,

स्वतंत्रता लहू मांगती है।


सितम बहुत ही ढा लिए सितमगरों ने तुम पर,

बाजुओं की ताक़त अपनी दिखा दो तुम भी घूम कर,

मत मान लेना हार कि देखो चैनो सुकूं मांगती है,

स्वतंत्रता लहू मांगती है।


सहते सहते ज़ुल्मो सितम अज़ीज़ आ गए,

कल तक था संत्रास मन में आज क्रांति के बीज आ गए,

देख वो हस्र उनका तुझे मौजूँ मांगती है,

स्वतंत्रता लहू मांगती है।


अगर सहोगे तो वो तुम पर ज़ुल्म ढाएंगे,

जूतियां मारेंगे कोड़े बरसाएंगे,

अब एक ही चारा है बगावत कि समर हरसू मांगती है,

स्वतंत्रता लहू मांगती है।


- आशीष कुमार (IIT Goa)