मेहनत से अपने रास्ते तरासते जाइए
लकीरों के भरम में खुद को न गंवाइए।
लकीरें अक्सर बनती बिगड़ती रहती है
मेहनतकश की गाथा दुनिया कहती है।
मेहनत भी थोड़ी होशियारी से कीजिए
गधा मजदूरी छोड़ काम अक्ल से लीजिए।
आलसियो के हिस्से उतना ही आता है
मेहनतकश लोगो से जो छोड़ा जाता है।
