-------- "पत्थर और शिल्पकार"--------
आखिर कैसे पत्थर रूप ले लेते है
जो कभी सदियो से उस पहाड़ों पर
होते है,
वो झेलते है सारे पीड़ा फिर भी
वही खड़े होते हैं
खुबसूरती उन पत्थरों में नही
जो मूरत का रूप लेते हैं,
खुबसूरती उस शिल्पकार में है
जो पत्थरों को मीठा चोट देते है,
पत्थरों की बेहतर समझ उसके उस ज्ञान से
देता है पत्थरों को आकार अपने हिसाब से,
होता नही ये कभी पल भर में
लड़ना पड़ा था उसे उस दौर में,
एक एक चोट एक इतिहास बनाता है
जब शिल्पकार पत्थर को भगवान बनाता है,
माना मुश्किलें भी आते होंगे
जब कोई चोट पत्थर से फिसल जाते होंगे,
दास्तां पुराना है एक शिल्पकार का
पत्थरों की बेहतर समझ, और अपने ज्ञान का,
नही है करुणा भाव उसके हृदय में
तभी वो बदलता है पत्थरों को मूरत में,
हम मानव होते है कैसे
ठोकरे लगते फिर भी न सीखते,
आखिर ऐसा क्या था उस पत्थर में
जो चोट सहकर भी बदलता है मूरत में......!
आशीष कुमार वर्मा
