कल्पना पर आधारित एक कविता
------- "रिश्तों की समझ"-------
" मुझे ऐसा लगता था
उसे मेरे आंसुओ की परवाह नहीं,
जबकि ये आंसू उसके लिए ही थे
पर उसने ये बात कभी समझा ही नहीं,
आखिर उसका कदर करते करते
बेकदर सा हो गया था मैं,
खुद में उसे कभी ढूंढते ढूंढते
खुद को भी भूल चुका था मैं,
मेरा हर मंजिल तुम्हारी ओर था
हर दुआओ में बस तुम्हारा ही जिक्र था,
समझना चाहते तो समझ जाते वो
पर आंसुओ की कदर कहां तक जाने वो,
माना जिंदगी में गलतियां भी होगी
पर ये बात तुम्हे भी समझनी होगी,
गलती माफी हर रिश्तों में है
यही टूटते रिश्ते की एक समझ है.......!
"आशीष...........
