प्रेम की परिकल्पना के आधार पर

स्वप्न महलों में विचरती रही रात भर

हर एक पल उस की प्रतीक्षा अग्नि में

खुद को जलाती रही वो रात भर

प्रेम की एक बूंद अधरों पर सजाने के लिए

उसके आलिंगन के प्रतिक्षा में रही वह रात भर

प्रेम वर्षा की आशा आँखों मे लेकर

बैठी रही आकाश नीचे रात भर

अधूरे स्वप्न के बिखरे टुकड़ो को

जोड़ती रही एक एक करके रात भर

न वो आया न ही नींद आयी

दरवाजे पे सूनी आंखे लिए

बैठी रही वह रात भर

बैठी रही वह रात भर....

-©®आशीष"विमल"