याद आई जब कभी तो ये गुज़ारा कर लिया,
मेज़ पर तस्वीर रख उसका नज़ारा कर लिया,

जान थे तुम, जान लेकर, साथ अपने ले गए,
तुम नहीं हो साथ घर को सोगवारा कर लिया,

रोशनी फ़ीकी लगी अपने मकाँ की मुफलिसी!
चाँद को मेहमाँ किया,घर का  कर लिया,

अजनबी करते रहे वादे मदद के और सुन,
ख़ून के रिश्ते तभी तुमने किनारा कर लिया,

शान जाएगी हमारी, तो हमें हो क्यों गिला,
काम छोटा या बड़ा हो, ख़त्म सारा कर लिया ।

-©आशीष ठाकुर 'अकेला'