मै नींद में हूं फिर भी थोड़ा-थोड़ा जाग रहा हूं,

हां ये सच है की मै खुद से ही भाग रहा हूं।


मै खुदको, खुद से खो रहा हूं,

अपनी पहचान से दूर हो रहा हूं ।।


कभी कभी लगता है सबकुछ अपना है,

फिर अगले ही पल लगता है, अरे ये तो सब सपना है ।


कभी लगता है, मै सबकुछ जीत रहा हूं,

फिर लगता है, मै वक़्त की तरह बीत रहा हूं।।


आजकल की दुनिया में हमारे आसपास बहुत ही शोर है

सिर्फ आवाज का शोर ही नहीं

दिमाग का भी शोर है

जिस शोर में हम अक्सर किसी की कही हुई "बात की गहराई" को सुनकर भी समझ नहीं पाते है

या किसीकी चेहरे की भावनाओं  (इमोशंस) को देखकर पढ़  पाते है ।

इस दौर में अब वो सादगी ना रही।।


आशीष