बैठा मैं कुछ सोच रहा हूं इन पथरीली राहों में।

कल सपने में देखा था तुझको अपनी बाहों में।

तेरे अधर पटल को छूकर मैंने अपने अधरों से।

डूब रहा था इश्क में तेरे प्यार भरी उन आहों में।

गया नहीं मधुशाला में फिर भी अजब नशा छाया।

जीते जी मैं स्वर्ग जी लिया जाने तुझमें क्या पाया।