हैं भार पूर्णाव्रत छन्द पे ही समस्वर्ता का ।

अंततोगत्वा उन सभी लगभग अपूर्ण कविताओं का ।।

जामा है वह निमिष उस एक अकाल का ।

है अभियुक्त क्या अम्बुधर , कलाधर पे छाए ग्रहण का ।।


दरवाज़े ,चिटकनी या किसी अवरोध का ।

हैं क़सूर करनी का , या है सौदा इस क़िस्मत का ।।


उन सभी लगभग सी उम्मीदों का ।

है अम्बर क्या पर्याप्त , सागर के उस रंग असुल का ।।


उबाऊ परिस्थितियों का , परस्पर संघर्ष का ।

समय के खेद का , रुझान या विरक्ति है कारण उन सभी अपूर्ण कविताओं का ।।



आशीष गौड़