मित्र नहीं यहाँ

कोई किसी का,

हर दिल में द्वेष भरा हुआ है।

लोभ ने तोड़ दीं

रिश्तों की डोर,

विश्वास का दीप मरा हुआ है।




स्वार्थ की छाया में 

ढका उजाला,

सत्य का उजियारा खो गया है।

मानवता की 

राह जो भूले,

अपने ही छल में सो गया है।