रह -गुज़र
मैं कुछ बदल गया हूँ पहले बारिश में भीगता बड़ा
पत्थर था,अब दरिया का टूटा किनारा बन गया हूँ |
मैं रात था टूटे अरमानों का,मेरे ख़्वाबों को
ज़िंदा रहने का शायद मक़सद मिल गया |
मैं चला था अपनी मन्ज़िल को ढूँढने ,रह-गुज़र में
तेरे घर से मुझे अपनी मन्ज़िल का पता मिल गया |
अपनी मोहब्बत पर इतना ए'तिबार भी ठीक नहीं दिलबर
मुझे पाने की हसरत में मैं कहीं मोहब्बत से मुकर न जाऊँ |
