पत्थर की निगाह
रेज़ा -रेज़ा हुये ख़्वाब मेरे तेरी पत्थर की सी निगाहों से टकराकर
अब पत्थर की निगाहों से ज़माने को देखने की मुझे आदत पड़ गयी |
दिन के उजाले में जुगनूओं को ढूँढने की ज़िद्द छोड़ दी मैने ,जब
रात के अन्धेरें में तेरे चेहरे को छू होकर घर उजाला हो जाये |
तू मेरे करीब है एक दर्द उफनता है दिल में ,तेरे
जाने के बाद खुद को देखता हूँ बार-बार आइने में |
तेरी मोहब्बत में मैं खुद गुम हो गया कहीं ,मुझे
ढूँढों मत गुमनाम होकर तुझ में कहीं जीता रहूँगा |
गुलों से मोहब्बत क्या की मैने ,ख़ारों
से रफ़्ता -रफ़्ता मेरा राब्ता हो गया |
-आशीष
