आज भले ही घिरी घटायें,

कल सूरज भी निकलेगा ।

पथ में बाधाएं तो हैं,

पर इनका हल भी निकलेगा ।

गर्दिश में आज भले ही ,

कल फिर हम मुस्कायेंगे।


आज भले ही पतझड़ है,

कल कोंपल भी आयेंगे।

नीरवता आज भले ही

कल कलरव गुंजायेंगे।

समय भरेगा घाव हमारे ,

कल फिर हम मुस्कायेंगे।


रात अंधेरी काली है ,

पर तारे भी तो साथ है ।

विपदा तो हम पर भारी है ,

पर मदद को लाखों हाथ हैं।

जीत के जीवन पर संकट को,

कल फिर हम मुस्कायेंगे।

आशीष