जिंदगी 
कुछ आफतें कुछ राहतें, 
कुछ बंदिशें, कुछ ख्वाहिशें।
कुछ प्रेम,कुछ नाराजगी, 
ये हैं जिंदगी, ये हैं जिंदगी।।

कुछ खामियाँ,कुछ खूबियाँ,
कुछ नजदीकियाँ,कुछ दूरियाँ।
कुछ संयम,कुछ आवारगी,
ये हैं जिंदगी,ये हैं जिंदगी।।

कुछ दर्द हैं,कुछ दवा भी,
बेरंग कुछ,कुछ रंगा भी।
कुछ विष है, कुछ विश्वास भी,
ये है जिंदगी,ये है जिंदगी।।

पतझड़ भी हैं, मधुमास भी,
कुछ धरा भी, आकाश भी।
अपमान कुछ, कुछ हैं बंदगी,
ये हैं जिंदगी,ये हैं जिंदगी।।
          ✍आशीष 'अनहद'