जो ख्वाबो मे हम ढूंढते है वो प्रेम कहानी हो जाए,
मै तेरे इश्क मे पागल हुं तु मेरी दिवानी हो जाए |
मेरे दिल मे थमा इक सागर है
तु डूब इसमे या पार तु कर,
मेरे होठ ये हरदम कहते है
इसे प्यार तु कर बस प्यार तु कर |
मेरी आंखो मे इक मौज है तु मौजो की रवानी हो जाए,
मै तेरे इश्क मे पागल हुं तु मेरी दिवानी हो जाए |
मेरी बहकी बहकी बाते सुन
कभी तु भी पागल लगती है,
तेरी आंखो से जो बहते है
हर बूंद गंगा जल लगती है |
तेरे होठ पे ठहरे जाम है जो मेरे होठ का पानी हो जाए,
मै तेरे इश्क मे पागल हुं तु मेरी दिवानी हो जाए |
मै तेरे इश्क मे पागल हुं तु मेरी दिवानी हो जाए ||