अश्क भी आंखों से बंध बंध के निकले,

सब गम के नहीं पर सब गम में निकले।


ज़माने के फसाने में उलझे हुए शख्स,

जब निकले तो जैसे कहकशें निकले।


न बात तेरी ही हैं न बात मेरी ही हैं,

हैं,किसी न किसी में शख्स उलझे हुए।


सब की बीती हैं सब बीत भी जाएगी,

जैसे लौटे न तीर जो बाणों से निकले।


बदगुमान रातें, बेख्याली, ओछापन,

ये मन की पीर मर कर ही निकले।


' असरार ' खुल कर जीना किसे हैं आया,

जब बीत गई रात तब क्या तारे निकले।


हमारी न उम्मीदी के ठीकरे का क्या,

जैसे मरकर ताबूत से जिस्म निकले।