ये साल तुम्हीं/ख़ुशी से आँखें खोले ये साल तुम्हीं/ख़ुशी से पलकें मूंदे ये साल हमारे मन को पढ़ ले ये साल समय की ज़ुल्फें गूंथे ये साल तुम्हारी आँखें पहने ये साल तुम्हारा चेहरा ओढ़े ये साल दिलों की परतें खोले ये साल तुम्हारा मतलब बोले गए साल जो जीवनभर को छोड़ गया था कोई अनुबंध स्वयं से कर के हमको लगभग तोड़ गया था आज रात उस दोराहे पर, आज रात उसी देहरी पर कोई खाली कागज़ बार-बार उड़ उड़ कर जाए।। 'घर' को "शहर" की याद दिलाए। ये साल हार की घबराहट हो ये साल जीत आहट हो ये साल कोई बेचैनी हो ये साल कोई मुस्कराहट हो ये साल किसी अवसर सा आए ये साल किसी उत्सव सा बीते।। ये साल मासूम परिंदा हो ये साल तुम सा ही संजीदा हो ये साल मिले कुछ ऐसा कि जो मुझ में हर पल ज़िन्दा हो।।