फूट फूट के बछड़ा रोवै, न मैय्या दूध पिलाय
जी.एस.टी. की भैंस तले है नोटबन्दी की गाय
जोगीरा सारा रारा रा..
आर.बी.आई. हिचक हिचक कर बोले मन के बोल
रायचन्द का हुआ फजीता, दुनिया पीटे ढोल
जोगीरा सारा रारा रा ..
नीति अच्छी नीयत अच्छी, तैयारी में चूक
गलत टैम पर बटन दब गया, क्या करती बन्दूक
जोगीरा सारा रारा रा ..
नोटबन्दी की थ्योरी सीधी है या ऊलजुलूल ?
पास-फेल का पता नहीं, है सरकारी स्कूल
जोगीरा सारा रा रा रा