मैं कानून हूँ..... चंद लोगों ने खरीद रखा है मैं बिकाऊ हूँ मैं अपराधी (चोर,खूनी...) हूँ.... क्यों...?? क्योंकि... बताया ना... कानून बिकाऊ है मैं पुलिस हूँ.... मैं अपराधी भी बन जाता हूँ शायद कानून भी अपराधी है मैं नेता हूँ आजकल मैं ... कानून बन गया हूँ आँखों पर पट्टी डाल कर सब तौल लेता हूँ !!!!