मजदूर हूँ, मजबूर नहीं...
निखारी ताज़ की ज़ीनत मैंने।
बख़्शी एफिल को रौनकें मैंने।
जिन्हें बू आती हैं, पसीनें से मेरे,
उनकी आशियां भी सँवारी मैंने।।
मजदूर हूँ, मजबूर नहीं....
संतोष हैं, सहनशीलता हैं, साहस हैं, दिल भी निर्मल है।
चेहरे की झुर्रियां अब तू ही बता, मोहब्बत का क्या पल है।।
मजदूर हूँ, मजबूर नहीं...
रंगों में लाल हूँ, भावनाओं में स्वाभिमान हूँ,
शांति का समर्थक हूँ, उन्नति का प्रवर्तक हूँ,
मोह कर्म से हैं, आस्था धर्म में है,
मजदूर हूँ, मजबूर नहीं.....