जरिया आँखे होतीं थीं, बयां मुस्कान करती थीं, चेहरे की रंगत ही, सभी जज्बात कहती थीं, इरादे नेक थे उनके, मोहब्बत पाक उनका था, बुजुर्गो ने फ़लसफ़े ये, कन्हैया तुमसे सीखा था।।   रूप का आकर्षण ही, अब प्रेम हो गया, न मर्यादा रहा, न शील रही, मिलन भी अब जिस्मों का खेल हो गया, इंटरनेट ने इश्क़ की तौहीन कर दी है..... लाइक, कमेंट, शेयर ही, प्रेम तेरा स्टेटस हो गया।।