मैंने खुद को लड़ते देखा है
अनजान से कमरे में खुद को पढ़ते, सपने बनाते देखा है।
छोटी छोटी बातों पर उखड़ते, गहरे अँधरे कमरे में खुद को बिलखते देखा है
जरूरत में लोगों को बदलते देखा है।
लोगों को उलाहना,कुछ न हो पाने का दिलासा देते देखा है।
मैंने खुद को जीत का विश्वास दिलाते और समझाते भी देखा है।
असंशय भविष्य को संभारते, प्रेरित करते देखा है।
मैं वो हूँ जिसने खुद को लड़ते देखा है।

