कविताएँ क्या हैं -
जिनमें ना हो लोकतंत्र की बात !
या जिनसे न हो सके अपने प्रेम की मुलाकात !!
जो न हों प्रकृति प्रेम से सराबोर !
या जो न फैली हो सृष्टि के चहुँओर !!
जो ना दिखा पाए एक दुःखिये के दुख को !
या जो बुरा न बता पाए उस क्षणिक सुख को !!
जिनमें न एक स्त्री की पीड़ा हो !
जिसमें न बालकों की क्रीड़ा हो !!
जिसमें न लिखा गया हो सियासत के बहानों को !
या जो न बता पाएँ किसानों के अहसानों को !!
जिसमें अनन्त गहरे भावों की अभिव्यक्ति न हो !
या जिसमें जगत को बदलने की शक्ति न हो !!
हे मनुज ! बताओ जरा , क्या वे भी कविताएं है ?
भावों से वे सूखी हैं बस शब्दों की ही सरिताएं है !!
-अरविन्द जैन
