उन्हे अफसोस कश्ती बह गई तूफाँ के मरकज़ तक
पर उनसे कब कहा हमने हमें साहिल पे रहना था
कि मुद्दत से तकल्लुफ छोड़ हम साये में थे तन्हा
वो नासमझी में ना समझे हमें तन्हा ही रहना था
 
हमारे लहजे में वो ढूंढते थे गम की खामोशी
वो नादानी में सुनते थे जिन्हे नादान रहना था
क्या अब इन अदने लब्ज़ों से बयाँ ये हाले दिल होगा
शिकन शायर की पेशानी से बस महसूस करना था

सुबह के ओस में सिमटी वो कबकी थी दबी चाहत
फटी एक शाँल सी सिमटी जिसे अंबर को ढँकना था
उड़ गई धूप में मगरुर चाहत सी जो थी शबनम
जमीं तक भी वो ना पहुँची जिसे दरिया सा बहना था

लिखा तो करते हैं हम खुद की बेचैनी बढ़ाने को
कहा किसने हमें बस इश्क का शायर ही बनना था
हुनर ये होगा उनका वो जो जिनके लब्ज़ हैं मीठे
हमें तो राह मिलते ठोकरों पर गुनगुनाना था

न पुछो क्यों मैं बिफरा जब हैं काबिज सब सलीके से 
मेरा है अलहदा अंदाज मुझ को बिखरा रहना था
मेरी गुमनामीयों से कौन सा था रश्क ऐ साहिब
जो दिया बदनाम उसको कर जिसे गुमनाम रहना था

फलक तो है नहीं जो इस जमीं पर छा ही जाएगा
पर कमस्कम कदम रखने भर जगह तो पा ही जाएगा
कि जब निकलेगा साये से, जिसे गुमनाम रहना था
वो लिख डालेगा खुद ही जो कहानी उसको कहना था