तेरे साथ से मैं रात सारी
काट तो लेता ही था
थी दूरियाँ पर दूरियों को
पाट तो लेता ही था
पर कुछ दिनों से बादलों में
छिपते यूँ रहते हो क्यों
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम...
पार जा सकता अगर तो
फिर न होता बेसबर
बस पते की जो तुम्हारे
मुझको भी होती खबर
दो पर अगर होते मेरे
आता जहाँ रहते हो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम...
इक झलक मुझको दिखाके
क्यों दीवाना कर दिया
बिन तेरे धड़कन चुभ रही
खुद से बेगाना कर दिया
मैं राह तकता रेत सा और
दरिया सा बहते हो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम...
किस घड़ी मुझसे मिलेगा
जाने मेरा हमसफर
करवटें गिनता रहा मैं
बेसबर सा रातभर
तब चैन मिलता तुम मुझे बस
इश्क में कहते जो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम
इतराओ ना ऐ चाँद कह दो
कि कहाँ रहते हो तुम...

