राज नेताओं ने अपने राज्य के
अत्यंत रमणीय फार्म हाउस में
एक गम्भीर मुद्दे हेतु शाम को
एक शानदार मदिरा पार्टी का आयोजन किया
स्पीकर ने पान की गिलोरी संग माइक संभाला
कहा हमारे राज्य में युवा नशे की ओर बढ़ रहा है
आज की मीटिंग में राज्य को नशामुक्त करना है
इसी मुद्दे हेतु आज का कार्य क्रम रखा गया है!!!
*शब्दाशं*
