कल्पना में देखता हूं मंदिर
तो सिर्फ हिन्दू ही दिखते है
देखता हूं जब कभी मस्जिद
तो सिर्फ मुस्लिम ही दिखते है
जाता हूं कभी कभी गुरुद्वारा भी
तो ज्यादा सिख ही दिखते है
निहारता हूं जब कभी चर्च को
तो भी मुझे क्रिश्चियन ही मिलते है
किन्तु मैं तो संसारवादी हूं
स्वभाव से आशावादी हूं
चाहत है सभी जन साथ साथ दिखे
चाहत पूरी हो मेरी यही सोच कर
कभी कभी बेमतलब भी
अक्सर शौचालय चला जाता हूं!!!
*शब्दाशं*
