कानून और कचहरी

जहां तक मुझे ज्ञात है

वहां की आबोहवा में भी

एक अज्ञात लूट की बात है


कानून और कचहरी व्यवस्था

एक भांति का मकड़जाल है

कीट पतंगा तो वहां उलझा ही रहेगा

और मगरमच्छ वहां राज करेगा


अब बारी आती है कानून और इन्साफ की

नहीं कोई चाहता कि फौरन इन्साफ हो

निपटे नहीं लटके वाली बात हो

इन्साफ की किसी को परवाह नहीं

बस मेरा ही फायदा हो

ऐसा कोई फैसला हो !!!





*शब्दाशं*