आज कुछ बातें स्याही से,
जो उम्र भर आँखे बिछाये हुई
एक कलम के आस में बैठी है।
कभी आशिक़ के ख़त में,
तो कभी आलीशान मकान में।
कभी किसी शायर के ज़ुबा में,
या फिर किसी सिसकती कमरे के कोने में।
एक आदत सी बन गई हो तुम,
खाली पन्नों में भी तुम्हें देखने की ख्वाहिश रहती है।
