मुझसे उम्मीद वो रखते हैं कि रवायते निभाऊं,
वो हमें बुलायें भी न और मैं हाजिर हो जाऊं।
कभी हमारे रिश्तों में शहद की सी मिठास थी।
तकल्लुफ में सही ताल्लुकात हर चंद निपटाऊं।
जैसे गुड़ में बिन बुलाये चींटे आते हैं,
वैसे हम उनके मेहमानखाने जाते हैं।
तआर्रुफ हमारा तपाक से करवाते हैं,
हमको जानकर हरेक से मिलवाते हैं।
हमको आदत सी है शर्मिंदा होने की,
उनके नीचे रहकर कुछ न कहने की।
हम हैं कि खुद से शर्त लगाये बैठे हैं,
हौसला कितना है तौहीन सहने की।
