तूँ भले बात बदल और ना बतला दुख है
तेरे चहरे पे लिखा है कोई गहरा दुख है
ये भी मुमकिन है तेरे काम ना आऊँ लेकिन
तूँ मुझे अपना समझ और बता क्या दुख है
साथ रहता था मेरे कितने बरस से दिलकश
फिर मुझे छोड़ गया या-ख़ुदा कैसा दुख है
पहले ये करता रहा टाल-मटोली मुझसे
फिर मेरे दिल ने दबे मन से क़ुबूला दुख है
बात तो हँस के ही करता हूँ, करूँगा हरदम
हाँ जरा वक्त बुरा है अभी माना दुख है
तूँ मेरा हाथ पकड़ साथ मेरे चल, देखें__
अपनी किस्मत में अभी और भी कितना दुख है

