प्रेम सुमन से महका उपवन

मंद पवन की मीठी सिहरन

जगमग तारों संग प्रभा चंद्र की

दृश्य अलौकिक बहकाता मन


सप्त सुरों की राग-रागिनी

विस्मृत करती पीड़ा सारी

मधुऋतु कि यह अनुपम रात्रि

प्रतिक्षा है बस प्रिय तुम्हारी


बैठी हूं मैं पलकें बिछाए

मधुर मिलन के स्वप्न सजाए

हृदय की हर स्पंद पुकारती

अब तो प्राणप्रिय आ जाएं


आओ हंसकर हाथ थाम लो

जीवन की सहभागी मान लो

करो शीघ्रता, हे मनमीत!

पल ये अमोल जाए न बीत।


-आरती गिरि