क्यों मेरे पंख काट देती हो?
क्यों मुझे उड़ने नहीं देतीं?
क्यों मुझे बिन पंजरे संभाल रखती हो?
क्यों मुझे आसमान नहीं देखने देतीं?
खुले उड़ते बाजों से बचाना चाहती हो?
या शेष उड़ती चिड़ियों की हाय से ढकना चाहती हो?
या फिर नीचे खड़े इंसानों की जलन से?
या अपने ही किसी अन्य स्वाथ से?
यदि उड़ने नहीं दोगी
तो यह नभ कैसे देखूंगी
यदि उड़ने नहीं दोगी
तो इन हवाओं की बातें कैसे सुनेगी
उड़ी नही तो उड़ना भूल जाऊँगी।
इन बाज़,चिड़ियों और इंसानों के कारण,
ज़िन्दगी जीना भूल जाऊगी।
और यह होगा तो बस कुछ व्यर्थ फिकरों के कारण
फिर अगर कहा भी की उड़ जा
तो मैं नीचे गिर जाउंगी
आखिर पंख कट कटकर कमज़ोर जो होजाएंगे
आखिर जो उड़ने की आदत थी वो भूल जाउंगी
पर सोचो किसी वृक्ष से टकरा
मेरी अकाला मृतयु होगयी तो?
यदि आकाश देखे बिना
मेरे नेत्र खो गए तो?
क्या इस सबके बाद मुझे खुश देख पाओगी?
उड़ानहीन जीवन को सफल कह पाओगी?
-अर्शिता
