रौशनी सी छनती तुम उस बरगद की ओट से,,,,,
मुस्कुराती खिलखिलाती हुई ऐसे जैसे धूप की आंख मिचौली धरती की चोट से,,,,,
रात की रानी सी महकी तुम ,
फिर भरे भोर में पंकज सी निखरी,,,
चंचल मन मादक तन लेकर चली कहीं फिर बिखरी बिखरी,,,
मन विचलित कर मेरा तुमने मोह के बंधन बंधे ऐसे ,,,,
स्पर्श तुम्हारा ऐसा मुझपे जैसे गहरा रंग सूत पे,,,
भोर हुई अब देखो सूरज,,,
निकल गया नीले बादल से,,,,,
मै फिर बैठा मार्ग तुम्हारे ,
मन में लेकर वही प्रतीक्षा,,,,
आना तुम अबके फिर ऐसे,
जैसे सूरज की किरणे झांके,,,
इस बरगद की ओट से ,,,,,,,,