तुम्हारे लिए इश्क़ के मायने जो भी हों मगर,
मेरे लिए,
मायने रखता है,
तुम्हारा यूँ, बिन कुछ कहे रूठ जाना,
मायने रखता है,
तुम्हारा यूँही, बिफ़िक्री से मुस्कुराना,
मायने रखता है,
तुम्हारा, बेवजह दिल जलाना,
मायने रखता है,
तुम्हारा यूँ, तारीफों पे शर्माना,
मायने रखता है।
मायने रखता है,
मेरे बिन बोले तुम्हारा सब समझ जाना,
मायने रखता है,
हर बात मुझे दोबारा समझाना,
मायने रखता है,
तुम्हारा ख़याल करना,
मायने रखता है,
तुम्हारा, मुझसे दूर जाना,
ठीक उसी तरह जैसे,
मायने रखता है,
तुम्हारा, मेरे पास आना,
और हाँ,
वो सब जो तुम्हें मुस्कुराहट देता है,
मायने रखता है!
मायने बस ये नही रखता कि,
उस मुस्कुराहट की वजह कौन है,
मायने ये नही रखता कि,
तुम दूर क्यों हो,
मायने ये नहीं रखता की वजह क्या थी?
मायने बस ये रखता है कि,
तुम खुश हो।
मायने इश्क़ के,
अब पूर्ण हो गए हैं मेरे,
तुम मेरी आख़िरी मोहब्बत हो,
तुम्हारी वजह जो भी हो।
-त्रिशा।
