आये कुछ लोग हमदर्द बनकर,
कहा तुम अलग से लगते हो,
ग़म तो यही था! 

बताई मेरी खूबियां भी बहोत,
रहे कुछ देर साथ भी,
डर तो यही था!

कुछ देर साथ रह कर,
उन्हें कुछ अलग सा नहीं लगा,
अंत तो यही था!

जो अलग था, सब याद करते हैं,
दूर जाकर, अब याद करते हैं!
 
-तृषा।