बचपन जो सबको मासुमियत से देख मुस्कुराता था
जो घर के कोनो में कभी तो कभी पर्दों के पीछे छिप जाता था
कभी धुल मिट्टी में सना हुआ ! धुप में भी नंगे पैर दौड़ जाता था
जो तुतलाती सी आवाजों में कवितायें सुनाता था !
किसी कोरे पन्ने सा था जो ! वही मन हुं मेैं ।
हां वही गुजरा हुआ बचपन हुं मैं !
जो किसी खिलौने की ज़िद कर दिन भर टेसु बहाता था
और किसी दुसरी ही लालच में खिलौना भुल जाता था
जिसके लिए एक झुठी सी कहानी भी होती थी बड़ी असरदार
जो मान लेता था खुद में ही टी. वी. के सारे किरदार
वही भुलाया हुआ फ़न हुं मै !
हां वही गुजरा हुआ बचपन हुं मैं ।
वही जिसे रविवार की एक छुट्टी में भी ज़माने भर का सुकुन था
जिसके लिये खुशीया मतलब गर्मीया , मई और जुन था
वही बचपन जिसके कंधो पर न बोझ था न माथे पर कोई तनाव
और मरहम से ही भर जाते थें जिसकी हर चोट हर घाव
बस वही कोमल सा तन हुं मै
हां वही गुजरा हुआ बचपन हुं मैं ।
वही बचपन जो कही गुम कर दिया तुमने,
किताबो के बस्ते से निकल नोटो की अलमारी तक जाने में
गुड्डे गुड्डीया सजाते सजाते घर गृहस्थी बसाने में !
जो अपने सपनों के पिछे भागते हुये तुमसे कही छुट गया
पैसा जोड़ते जोड़ते , जो खामोशी से खुद ही टुट गया
जिसे सहलाने दुलारने से तुमने अपना मुंह मोड़ लिया
जवानी के मेले में आते ही तुमने जिसका हाथ छोड़ दिया
वो जिसे तुम अब आईने में भी नही ढुंढ पाते हो
वही जिसे देख तस्वीरों में तुम मन ही मन मुस्कुराते हो ।
उजड़ गया जो, यादों का वही चमन हुं मै !
हां वही गुजरा हुआ बचपन हुं मै ।