तुमसे बिछड़ कर ये दिल क्यूं न लग पाए कभी
तुम दूर होकर मुझसे दूर क्यूं न हो पाए कभी

क्यूं इस क्यूं का जवाब देने तुम आए क्यूं नहीं
फिर इस इस आस को दफनाने तुम आए क्यूं नही

आखिर में जिंदा हूं न जाने तुम्हारी आस में क्यूं
फिर इस क्यूं का जवाब में खुद ही ढूंढता रहूं

यूं तो उम्र गुजर जाएगी तुम्हे अपना समझते समझते
फिर किसी रोज़ ये कदम रुक जाएंगे तुम्हें ढूंढते ढूंढते

क्यूं न जाने ये सांस रुकती ही नही
क्यूं ये कदम तेरे इंतजार में थमते नहीं

मैं किसी रोज़ अंधेरा हो जाऊंगा
क्यूं तुम उजाला करने आते नही