मोहब्बत के सफर में दूर होकर तुम मुझे फिर क्यूं मिल न पाए कभी
वीरानिया जो है सो है तुम इन अंधेरी सड़कों पर मुझे क्यूं दिख न पाए कभी

बहुत ढूंढा तुम्हे हर तरफ हर दिन
क्यूं तुम मुझे मिल न पाए कभी

तुमसे मिलते जुलते चेहरे तो देखे बहुत
क्यूं न जाने तुम उनमें दिख न पाए कभी

तुमसे मोहब्बत करना कोई गुनाह तो नही
फिर इस सजा का हकदार मेरा दिल तो नही

फिर तुम मुझसे मिलने क्यूं न आए कभी
फिर तुम्हें मेरी याद क्यूं न आई कभी