शिकस्त खाके भी हर वक़्त मुस्कुराते है…!

सितमगरो पे ये आशिक़ क्यों जां लुटाते है…!!

 

तुम्हारे हुस्न तले कितने मर गये दब कर…!

ये बोझ वो है जिसे सिर्फ हम उठाते है…!!

 

तमाम जख्म ये गम, टीस, आह, दीवाने…!

न पूछ इश्क़ मे क्या-क्या सनम दबाते है…!!

 

तेरी जफ़ा ने मुझे क्या से क्या बना डाला…!

ये राज़ वो है जो दीवारो-दर बताते है…!!

 

तुम्हारी याद के मौसम जो दिल पे आते है…!

लबो पे जान अटकती है खूं रूलाते है…!!

 

गवाह अपनी तवारीख है, है सबको खबर…!

चरागे अम्न को हम आज भी जलाते है…!!

 

गरुरे हुस्न ले टूटा है उनका अब साहिल…!

सजाते घर थे जो, अब महफ़िलें सजाते है…!! 

 

 

Name:- A.R.Sahil