हमने माना बहुत पुरानी है,
ज़िन्दगी दर्द की कहानी है,,
बात इतनी तुझे बतानी है,
क्या क़यामत तेरी जवानी है,,
वो जो उजड़ी है अपने हाथो से,
एक ऐसी भी बागबानी है,,
वो अकेला तो कर गई मुझको,
ले गयी मेरी ज़िंदगानी है,,
जिसको कहती है दुनिया ताजमहल,
वो तो एक प्यार की निशानी है,,
किस तरह हुस्न की करू तारीफ,
लफ्ज़ सारे ही बे मआनी है,,
तेरे दामन की चाह रखता है,
मेरी आँखों का जो ये पानी है,,
चार दिन का आबो दाना है,
चार दिन की ज़िंदगानी है,,