सामने कारनामे जो आने लगे, आइना लोग मुझको दिखाने लगे,,
जो समय पर ये बच्चे ना आने लगे, अपने माँ बाप का दिल दुखाने लगे,,
फ़ैसला लौट जाने का तुम छोड़ दो, फूल आँगन के आँसू बहाने लगे,,
फिर शबे हिज़्र आँसूं मेरी आँख के, मुझको मेरी कहानी सुनाने लगे,,
आईने से भी रहते है वो दूर अब, जाने क्यू खुदको इतना छुपाने लगे,,
कोई शिकवा नही बेरुखी तो नही, हम अभी आये है आप जाने लगे,,
तेरी चाहत लिए घर से अर्पित चला, सारे मंज़र नज़र को सुहाने लगे,,