कभी कभी सोचता हूँ कि मेरी ये कविताएं जो सिर्फ तुम्हारे लिए लिखी जा रही इन्हे तुम तक कौन पहुँचाएगा? यदि मैं अचानक मर गया
यदि मैं अचानक मर गया तो तुम्हे कैसे खबर होगी? हमारे बीच तो कोई दोस्त भी नहीं किसी को कुछ पता नहीं मेरे सिवा तुम्हारे बारे में क्या? मेरी कविताओं का न पढ़ा जाना और मेरा मरना इतना दुःखद होगा?