वो बचपन के दिन,
मासूमियत भरी आँखे,
इस जमाने के रंग ढंग ना थे जाने
हर किसी पर था भरोसा,
सब थे जाने पहचाने,
भरोसा था टूटा, साथ उसने खुद को भी था खोया
डर लगता था अब अपनों के भी साए से,
दीवार सी बना ली थी खुद को इस जमाने से बचाने,
छोटी छोटी चीजों में खुशियाँ थी अपनी ढूंढी
दुनिया के अंधेरों में खुद के लिए उजाले ढूंढे
दिन गुजरते गए, वो सीखती रही नये तरीके खुद को फिर से बेखौफ़ चलाने के,
खुशियाँ मिली कहीं, कहीं मिले जीने के तरीक
बचपन में किताबों में था पढा "जो होता है अच्छे के लिए होता है "
पर किसी का बचपन छीन लेने में क्या अच्छा था ये उम्र के तजुर्बों से भी ना जाना।

